Chaibasa (Sukesh Kumar) : आगामी 21 अगस्त को चाईबासा के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली झारखण्ड बचाओ मोर्चा की सभा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे लेकर पूर्व विधायक सह झारखण्ड बचाओ मोर्चा के कोल्हान प्रभारी मंगल सिंह बोबोंगा ने शुक्रवार को मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा रैयार की गई. बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य बनने के 22 साल बाद भी स्थानीयता एवं नियोजन नीति का निर्धारण नहीं होना अत्यन्त ही दूर्भाग्यपूर्ण है. आदिवासी-मूलवासी समाज इससे काफी उद्वेलित होते जा रहा है. स्थानीयता एवं नियोजन नीति का निर्धारण नहीं होने से झारखंडी युवाओं को नियोजन से वंचित होना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribute-paid-to-former-president-of-jharkhand-cricket-association-amitabh-choudhary/">चाईबासा
: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व: अमिताभ चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि
: ऑटो चोरी कर ले जाते युवक को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व: अमिताभ चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि
सदन में भी दबाया जा रहा आवाज : बोबोंगा
मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि सरकार के इस कदम से झारखंडियों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. सवालों को सदन में जब विधायक लोबिन हेंब्रम ने उठाने की कोशिश की तो उनके आवाज को सदन में दबाया गया. अपने ही सरकार में आदिवासियों-मूलवासीयों के अरमानों का गला घोटा जा रहा है. समाज के सामने रखने के लिए 21 अगस्त को चाईबासा के गांधी मैदान में सभा का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारी को लेकर निरंतर जिले के विभिन्न स्थानों में रोजाना बैठक चल रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-caught-a-young-man-red-handed-while-stealing-an-auto/">चांडिल: ऑटो चोरी कर ले जाते युवक को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
Leave a Comment