Search

चाईबासा : संविधान के होते हुए 74 सालों बाद भी देश में जातिवाद : रामहरि गोप

  • आखिर लोकतंत्र से हमें क्या मिला, यह व्यवस्था किसकी है
Chaibasa (Sukesh kumar) : गणतंत्र से एक दिन पहले आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के सिंहभूम लोकसभा प्रभारी रामहरि गोप ने कहा कि इस संविधान के होते हुए 74 सालों के बाद भी देश में भयंकर जातिवाद गरीबी, शैक्षणिक विषमता है, लोगों को पढ़ने से रोका जा रहा है, चारों और विषमता पसरी है. लोग जानवरों से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं. वर्तमान में जाति और गरीबी के आधार पर लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार, शोषण, उत्पीड़न, भयंकर तौर पर चल रहा है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-hopes-there-will-be-seat-sharing-with-tmc-in-bengal-obrien-blames-adhir-ranjan/">कांग्रेस

को उम्मीद, बंगाल में TMC के साथ सीट बंटवारा हो जायेगा…ओब्रायन ने अधीर रंजन पर ठीकरा फोड़ा
बेरोजगारी भयंकर है, लोग भूखे मरने के कगार पर हैं, भुखमरी फैली हुई है. गरीबी के चलते जिस्मफरोशी जोरों पर है. लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं, लोगों के पास तन ढकने को कपड़े नहीं हैं, रहने को मकान नहीं है, थाली में भोजन नहीं है, दूसरी ओर अथाह संपत्ति है, चंद लोगों ने अकूत संपत्ति जमा कर ली है. देश की एक तिहाई पर संपत्ति पर चंद लोगों का कब्जा है. उद्योग, कारखाने, भूमि, बाजार सब उनके कब्जे में है. देश की 90 फीसदी आबादी देश की अर्थव्यवस्था से पूरी तरह से बाहर है. आखिर हमें इस संविधान से क्या मिला. आखिर लोकतंत्र से हमें क्या मिला. यह व्यवस्था किसकी है. इस व्यवस्था का मालिक कौन है. इस व्यवस्था को कौन चला रहा है. जो लोग हम पर मनुस्मृति से शासन कर रहे थे. वही आज हम पर संविधान से शासन कर रहे हैं, वही इस व्यवस्था के मालिक हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-did-not-make-any-tribal-leader-in-charge-of-any-of-the-14-lok-sabha-seats/">भाजपा

ने 14 में से एक भी लोकसभा सीट पर आदिवासी नेता को नहीं बनाया प्रभारी
वे ही इस व्यवस्था को चला रहे हैं, इसलिए कहता हूं कि भारत का संविधान मनु स्मृति का एडवांस वर्जन है, जिसके निर्माता बीएन राव हैं. बीएन राव ने भारत के संविधान के द्वारा पूंजीवादी, सामंतवादी और ब्राह्मणवादी व्यवस्था को स्थापित किया है. मनुस्मृति के समय में जाति व्यवस्था थी, ठीक वैसी ही जाति व्यवस्था आज है. बल्कि उससे ज्यादा और मजबूत लोग अपनी-अपनी जाति का प्रमाण पत्र बनवा कर अपने घर में रखे हुए हैं. फला जाति के हैं, जाति के आधार पर उतना ही भेदभाव है, जाति के आधार पर उतनी ही विषमता है. जाति के आधार पर उतना ही शोषण और उत्पीड़न है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-hopes-there-will-be-seat-sharing-with-tmc-in-bengal-obrien-blames-adhir-ranjan/">कांग्रेस

को उम्मीद, बंगाल में TMC के साथ सीट बंटवारा हो जायेगा…ओब्रायन ने अधीर रंजन पर ठीकरा फोड़ा

चाईबासा : बरकेला पंचायत में पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास

  • स्थानीय लोगों ने सांसद , विधायक के प्रति जताया आभार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-PCC-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद के तहत सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बरकेला पंचायत के पंचायत भवन के मुख्य चौक से चिटिमिटी तक एक किलोमीटर पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा तथा सांसद गीता कोड़ा की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां के करकमलों द्वारा किया गया. शिलान्यास विधिवत परंपरागत तरीके से पुजारी भगवान बोयपाई के द्वारा सुसंपन्न करवाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-oath-administered-on-national-voters-day-in-district-headquarters/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ
स्थानीय लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग पुरी होने पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है. स्थानीय लोगों ने सांसद तथा विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है. पथ कच्चा होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती थी विशेषकर बारिश के दिनों में विद्यर्थियों को, यह पथ काफी महत्वपूर्ण पथ है. गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों के खुशियों भरा रहा. पथ निर्माण कार्य का प्राक्कलित राशि लगभग एक लाख चालीस हजार रुपए है. इसे भी पढ़ें : हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/on-completion-of-one-year-of-hindenburg-report-gautam-adani-said-we-have-emerged-stronger/">हिंडनबर्ग

रिपोर्ट आने के एक साल पूरे होने पर गौतम अडानी ने कहा,  हम मजबूत होकर उभरे हैं…
मौके पर मुखिया सरस्वती सुंडी, चंद्रमोहन बोयपाई, हरिचरण सिंह बोयपाई, मंगल बोयपाई, राम राय बोदरा, मोहन मांझी, विजय सिंह बोयपाई, यमुना बोयपाई, राम बोयपाई, दिनेश बोयपाई, सूर्य सिंह बोयपाई, डैनिश जॉर्ज बोयपाई, जगमोहन सावैयां, श्याम बोयपाई, राम बोयपाई, जग मोहन सावैयां सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग के अलावा विभागीय पदाधिकारी तथा संवेदक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/on-completion-of-one-year-of-hindenburg-report-gautam-adani-said-we-have-emerged-stronger/">हिंडनबर्ग

रिपोर्ट आने के एक साल पूरे होने पर गौतम अडानी ने कहा,  हम मजबूत होकर उभरे हैं…

चाईबासा : माघे पर्व में गैर पारंपरिक वाद्ययंत्र व संगीत बजाने पर रोक

  • नवागांव व जोजोबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त बैठक कर लिये कई निर्णय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Maghe-Parv.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : झींकपानी प्रखंड के नवागांव में गुरूवार को नवागांव तथा मंझारी प्रखंड के जोजोबेड़ा के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक नवागांव के ग्राम मुंडा मोरन सिंह तामसोय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में माघे पर्व समेत उनसे जुड़े अन्य पर्वों पर विचार-विमर्श कर उसकी सर्वसम्मत तिथि तय की गयी. साथ ही पूरे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघे पर्व के दौरान उनकी परंपराओं का ध्यान रखने पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-painting-competition-organized-in-asp-office-on-voters-day/">जमशेदपुर

: मतदाता दिवस पर एएसपी कार्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
आदिवासी हो समाज महासभा के पूर्व संगठन सचिव विश्वनाथ तामसोय ने कहा कि हमारी संस्कृति विशिष्ट है. यही हमारी पहचान व अस्मिता है. हम प्रकृति पूजक हैं. इसलिये हमारा जीवन-दर्शन भी प्रकृति से ही प्रेरित है. इसलिये हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति को बचाये रखना जरूरी है. ये सब तब होगा जब हम अपनी परंपरा को नहीं भूलेंगे. इसे भी पढ़ें : CRPF">https://lagatar.in/action-of-registering-fir-against-crpf-is-wrong-governor/">CRPF

के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का एक्शन गलत: राज्यपाल
बैठक में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघे पर्व के दौरान दोनों गांवों में गैर पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे डेक बॉक्स, डीजे व गैर पारंपरिक गीत जैसे नागपुरी, संबलपुरी बजाने पर रोक लगायी गयी. दिऊरी के घर से निकलर देशाऊली पहुँंचने तक और पूजा के दौरान ही मागे नारे लगाने की अनुमति रहेगी. ग्रामीणों ने कहा कि हरमगेया पर्व के दिन खेलकूद कार्यक्रम नहीं किया जाये. क्योंकि इसके चक्कर में उस दिन बोंगा-बूरू प्रभावित हो जाता है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-sent-reply-to-eds-letter-cmo-personnel-reached-ed-office-with-the-letter/">CM

ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस
निर्णय हुआ कि माघे पर्व (मरंग पोरोब) 23 फरवरी, बोड़ोबोंजी 11 फरवरी, ओते ईली 20 फरवरी, गौमारा 21 फरवरी, गुरीई पोरोब 22 फरवरी, जतरा पोरोब 24 फरवरी, हरमगेया 25 फरवरी को मनाया जायेगा. बैठक में दिऊरी मोहन तामसोय, जतरा दिऊरी लोरेंस तामसोय, सहायक दिऊरी श्याम मुंडा, सहायक दिऊरी ज्योतिष हेंब्रम, सहायक दिऊरी डूचा तामसोय, विश्वनाथ तामसोय, खुबसुरत कोड़ा, हरीश चंद्र तामसोय, चंद्रमोहन तामसोय, प्रताप सिंह तामसोय, गोल तामसोय, लपुड मुंडा, लक्ष्मी गोप, चिंतामणि गोप आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-oath-administered-on-national-voters-day-in-district-headquarters/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

चाईबासा : आदि देव को हराकर कृष्णा एफसी बना चैंपियन

  • कानगो गोप और पोरेश बिरुली मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Krishna-Football.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh) : झींकपानी प्रखंड के बिरुली स्पोर्टिंग क्लब सोनापोसी तोरोएबासा की ओर से आयोजित कानगो गोप और पोरेश बिरुली मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन बुधवार को हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई मौजूद रहे. प्रतियोगिता का फाइनल मैच कृष्णा एफसी बनाम आदि देव स्पोर्टिंग क्लब मगरकेला के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-sent-reply-to-eds-letter-cmo-personnel-reached-ed-office-with-the-letter/">CM

ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस
इसमें आदि देव स्पोर्टिंग क्लब मगरकेला को हराकर कृष्णा एफसी की टीम चैंपियन बनी. वहीं तीसरे स्थान पर 69 बटालियन की टीम रही. इसके पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया. मौके पर अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-injured-in-auto-collision-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में ऑटो की टक्कर से छात्रा घायल
खेल को एक लक्ष्य बनाकर खेलें सफलता आपकी कदम चूमेगी. लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के हेमंत गोप, प्रधान गोप, दामू आल्डा, गुलशन बिरूली, सिदियू बिरूली, जय सिंह हेस्सा समेत अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-sent-reply-to-eds-letter-cmo-personnel-reached-ed-office-with-the-letter/">CM

ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस

किरीबुरु : सेलकर्मियों को वोटर कार्ड की छायाप्रति जमा करना होगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-Votar-Card.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन ने खदान के सभी सेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 25 जनवरी अर्थात आज हर हाल में मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के पास रुप से जमा कराने का आदेश जारी किया है. ऐसा करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है. इसे भी पढ़ें : डीवीसी">https://lagatar.in/lathi-charge-on-shopkeepers-protesting-in-dvc-administrative-building-many-injured/">डीवीसी

प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पर लाठीचार्ज, कई घायल
सेलकर्मियों को आगामी दिनों में होने वाला लोक सभा चुनाव कार्य में लगाया जाना है. इसके लिये जिला प्रशासन ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी है. सेलकर्मियों का वोटर कार्ड की छाया प्रति जिला प्रशासन पास भेजा जायेगा. उक्त आदेश मेघाहातुबुरु खदान के महाप्रबंधक (पीएंडए) विकास दयाल द्वारा जारी किया गया है. इसे भी पढ़ें : CM">https://lagatar.in/cm-sent-reply-to-eds-letter-cmo-personnel-reached-ed-office-with-the-letter/">CM

ने ईडी के पत्र का भेजा जवाब, CMO कर्मी पत्र लेकर पहुंचा ED ऑफिस

मेघाहातुबुरु खदान के एम हाउस से लाखों का काउंटर टेली प्लेट चोरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CRIME-LOGO-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान के एम हाऊस लोडिंग साइडिंग क्षेत्र से अज्ञात चोरों द्वारा बीती रात लाखों रूपये कीमत का काउंटर टेली प्लेट उपकरण की चोरी कर फरार हुये. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद खदान की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों द्वारा चोरी गये समानों की बरामदगी व चोरों का पहचान हेतु सारंडा के गांवों में छापेमारी तेज कर दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-painting-competition-organized-in-asp-office-on-voters-day/">जमशेदपुर

: मतदाता दिवस पर एएसपी कार्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
यह काउंटर टेली प्लेट उपकरण कन्वेयर बेल्ट को खिंच कर रखता है. इसकी कीमत 3-4 लाख रुपये बताई जा रही है. पिछले कुछ वर्षों से सेल की मेघाहातुबुरु, किरीबुरु, गुआ, चिडि़या आदि खदानों के अलावे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रैप या अन्य उपकरणों की चोरी की घटना बढी़ है. सीआईएसएफ व पुलिस ने स्क्रैप माफियाओं अथवा चोरों के खिलाफ कुछ सफलतायें अवश्य पाई है लेकिन वह बडे़ माफियाओं को अब तक पकड़ नहीं पा रही है. इसे भी पढ़ें : हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/on-completion-of-one-year-of-hindenburg-report-gautam-adani-said-we-have-emerged-stronger/">हिंडनबर्ग

रिपोर्ट आने के एक साल पूरे होने पर गौतम अडानी ने कहा,  हम मजबूत होकर उभरे हैं…
दिन हो या रात खुलेआम चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं. सेल प्रबंधन के अधिकारी भी न्यायालय के चक्कर लगाने के भय से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कराने से बचते आ रहे हैं. इससे चोरों का मनोबल बढ़ रहा है. बडे़ स्क्रैप माफियाओं का तार भी कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ जुड़ा है, जिस कारण उनमें थोड़ा भी भय कानून का नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp