Search

Chaibasa : छोटे आयु वर्ग के बच्चे भी नशापान का शिकार हो रहे - डीसी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में 19 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे अभियान को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में 19 जून से 26 जून तक मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इस आलोक में आज हम सभी इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ के दुष्परिणाम से सभी अवगत हैं. पहले के दौर में नशापान एक विशेष आयु वर्ग में देखा जाता रहा है. लेकिन आज के दौर में छोटे आयु वर्ग के बच्चे भी नशापान का शिकार हो रहे हैं. यह आज के समाज के लिए बेहद चिंता का विषय है. नशापान किसी भी परिवार को पूर्णतः बर्बाद कर सकता है. हम सभी को इसके विरुद्ध बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे जड़ से खत्म करने में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नशा करके गाड़ी चलाने के कारण भी कई दुर्घटनाएं घटती हैं. साथ ही नशा करने वाले ड्राइवर से सड़क पर चलने वाले दूसरे व्यक्ति को भी खतरा होता है. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjp-will-protest-at-municipal-corporation-office-on-june-29-regarding-water-crisis/">Adityapur

: जल संकट को लेकर भाजपा 29 जून को नगर निगम कार्यालय पर करेगा हल्ला बोल प्रदर्शन

नशा करते या खेती करते देखें तो थाना को दें सूचना

उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ का सेवन/उत्पादन या खेती करते हुए अगर देखते हैं, तो उसकी सूचना अपने निकटतम थाना या अंचल में अवश्य दें. संबंधित आरोपी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, पुलिस उपाधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, छात्र-छात्राएं और शिक्षक सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//