Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल को ड्रग्स मुक्त बनाने में सभी करें सहयोग – मनोज कुमार

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पिल्लई हॉल के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चाईबासा स्थित अनेकों कॉलेज और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस थीम आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत नाट्य की प्रस्तुति दी. मौके पर कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय लिंन्डा, जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, प्रशिक्षु आईएएस राजलक्ष्मी, ओम प्रकाश गुप्ता, अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. शब्बीर अहमद सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-people-take-out-tricolor-journey-from-s-type-chowk/">आदित्यपुर

: भाजपाइयों ने एस टाइप चौक से निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस का महत्व किसी परिचय का मोहताज नहीं

[caption id="attachment_730903" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chaibasa-Kolhan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे.[/caption] मौके पर प्रमंडल आयुक्त ने कहा कि देशवासियों के जीवन में स्वतंत्रता दिवस का महत्व किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों में आत्मनिर्भरता बढ़ती है. कहा कि स्वतंत्रता से मिले अधिकार का हनन न हो इसके लिए सभी नागरिकों में जागरूकता बेहद आवश्यक है. प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक के संयुक्त प्रयास से प्रमंडल के तीनों जिलों में "ड्रग्स मुक्त कोल्हान" अभियान प्रारंभ किया गया है जिसपर तीनों जिले के उपायुक्त की निगरानी में अभियान चलाया जा रहा है. आयुक्त ने सभी लोगों से ड्रग्स मुक्त कोल्हान अभियान को सफल बनाने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही