Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पूर्व सैनिक ने जरूरतमंद वृद्धा के लिए किया रक्तदान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : अपने लिए हर इंसान जीता है लेकिन जो दूसरों के लिए जीता है उसे ही असल में जिंदगी कहते हैं. ऐसा ही कुछ जज्बा लिए सामाजिक कार्य कर रहे है चाईबासा पुलहातु के राजेश टोप्पो. उन्होंने रविवार को करमा पर्व के दौरान उपवास में रहते हुए कुचाई की एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला गांगी लोवादा को रक्त उपलब्ध कराया. समय पर रक्त मिलने से वृद्ध महिला की जान बच गई. इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. मालूम हो कि राजेश पहले आर्मी के जवान के रूप में अपनी सेवा को दे चुके है. अब सेवानिवृति के बाद केंद्र सरकार की नौकरी कर कर रहे है. वे करमा पर्व अपने परिवार के साथ मनाने अपने अपने गांव आए हुए है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-core-committee-meeting-of-east-singhbhum-central-durga-puja-committee-concluded/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की कोर कमिटी की बैठक संपन्न

ब्लडमैन लालू कुजूर से हैं प्रभावित

राजेश टोप्पो ने बताया कि वे उरांव समाज रक्तदान समूह के मुख्य संचालक ‘ब्लडमैन’ लालू कुजूर से बहुत प्रभावित है. उन्होंने इतना सुंदर एक समूह को तैयार किया है, जिनका लक्ष्य सिर्फ जरूरतमंद वैसे लोगों की मदद करना है जिन्हें रक्त की काफी जरूरत होती है. इस समूह का महत्व की चर्चा अगर किया जाए तो यह समूह ना दिन देखता है, ना रात देखता, ना पर्व, ना त्यौहार. बस जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए हमेशा से सक्रिय रहता है. उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यह ग्रुप प्रतिदिन दो-तीन चार लोगों को रक्त उपलब्ध कराते आ रहा है. इस समूह में बहुत सारे सदस्य सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, वे बाहर रहते हुए भी चाईबासा आने पर सीधे लालू कुजूर से संपर्क करते हैं और रक्तदान करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही