Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी आयोजित

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में नियमित रूप से चल रहे नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश को लेकर इस बार परीक्षा आयोजित की गई है. प्रवेश परीक्षा में सफल होने के पश्चात ही विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में अनुभवी शिक्षकों के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी. इसके लिए 28 फरवरी तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. कोल्हान विवि के वेबसाइट के माध्यम से अभी आवेदन कर सकते है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dr-sanjay-kumar-gorai-became-the-new-physics-hod-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नये फिजिक्स एचओडी बने डॉ संजय कुमार गोराई
कोचिंग सेंटर के को-ऑडिनेटर डॉ विष्णु सिन्हा ने कहा कि 3 मार्च 10.30 बजे से परीक्षा होगी. यह परीक्षा पीजी विभाग के कॉमर्स डिपार्टमेंट में आयोजित की जायेगी. इसमें यूजी व पीजी के विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. साथ ही वैसे विद्यार्थी जो कोल्हान विवि से पास हो चुके है वे विद्यार्थी भी प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का लाभ उठा सकते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही