Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज इग्नू सेंटर में 22 जुलाई से होगी परीक्षा, तैयारी पूरी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा स्थित महिला कॉलेज में इस सत्र के इग्नू विद्यार्थियों की परीक्षा 22 जुलाई से शुरू हो रही है. इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर पीजी डिप्लोमा के अलावा अन्य कोर्स की परीक्षा शामिल है. सभी विद्यार्थी 2022 सत्र के है. परीक्षा को लेकर इग्नू डिपार्टमेंट की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. दो पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-padmashree-jamuna-tudu-leaves-for-delhi-to-attend-presidents-farewell-ceremony/">चाकुलिया

: राष्ट्रपति की विदाई समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना हुईं पद्मश्री जमुना टुडू
विद्यार्थियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा. विद्यार्थी मास्क लगाकर परीक्षा में शामिल होंगे तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों को सैनिटाइज भी करना होगा. मालूम हो कि इग्नू कि इस परीक्षा में लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे. 22 जुलाई से परीक्षा आरंभ होगी जो 4 अगस्त तक चलेगी. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर महिला कॉलेज के इग्नू डिपार्टमेंट की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है. शिक्षकों को भी आदेश दिया गया है कि कदाचार मुक्त परीक्षा कराया जाए. ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही