Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : किट
(KIIT) विश्व विद्यालय भुनेश्वर में खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा
है. खेल महोत्सव 9 जून से शुरू हुआ है और 12 जून तक
चलेगा. इस महोत्सव में पहले दिन तीरंदाजी स्पर्धा में पश्चिम सिंहभूम के तीन तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक पर जीता
है. पदक जीतने वालों में
कुमारडुंगी आर्चरी सेंटर के तीरंदाज राजेश पूर्ति ने बालक वर्ग की व्यक्तिगत 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में एक स्वर्ण पदक जीता है, बालिका वर्ग में चंद्रमुखी
कुंकल ने व्यक्तिगत 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में एक रजत पदक जीता
है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-gram-sabha-organized-under-the-chairmanship-of-munda-in-mahulsai-village/">चाईबासा
: महुलसाई गांव में मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन उपायुक्त ने विजेताओं को दी शुभकामनाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Chaibasa-Medel.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> तुरतुंग तीरंदाजी सेंटर चाईबासा की बबीता कुंडा ने 30 मीटर की प्रतिस्पर्धा में एक कांस्य पदक
जीता. सभी पदक विजेताओं को खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की निदेशक डॉ. सरोजिनी लकड़ा, जिला उपायुक्त अनन्या मित्तल, जिला खेल पदाधिकारी एवं इंटरनेशनल कोच हरेंद्र सिंह, कोच गंगाधर नाग, महेंद्र सिंकू, हाई स्कूल
कुमारडुंगी हेड मास्टर
जयमती पिंगुआ, संजय सुंडी, तीरंदाजी के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी
है.
Leave a Comment