Search

चाईबासा : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा के भैया-बहनों ने 10वीं झारखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय के कुल 74 भैया-बहनों में से 70 भैया-बहन प्रथम तथा 04 द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए. विद्यालय के भैया अपूर्व अरोहन ने 94.40, सूर्या पाल ने 94.20, शशांक शेखर ने 93.20, अभय कुमार चैधरी ने 92.20, हर्ष कुमार साह ने 89.20, बहन खुशी कुमारी ने 88.80, प्रियांशी शेखर ने 88.60, भैया पिंस कुमार ने 88.40, सूरेन्द्र पूर्ति ने 87.80 तथा बहन निशा कुमारी ने 87.40 प्रतिषत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-state-youth-boxing-championship-in-noamundi-from-may-25/">किरीबुरू

: नोवामुंडी में स्टेट यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 25 मई से
विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, जमशेदपुर विभाग के विभाग प्रमुख एवं विद्यालय के सचिव तुलसी प्रसाद ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह तथा प्रभारी प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार पाण्डेय ने सफल भैया-बहनों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनके माता-पिता को शुभकामना दी .साथ हीं विद्यालय के आचार्य दीदी जी को बधाई दी एवं भविष्य में और अच्छे परिणाम के लिए उनका उत्साहवर्धन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp