Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल

Chaibasa: चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव की है.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa: चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव की है.

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की एक 8–10 सदस्यीय टीम आरगुंडी गांव में एक घर में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान कथित रूप से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने दावली से अचानक हमला कर दिया. हमले में एएसआई मंटू अग्रवाल के गर्दन और पीठ पर गहरा वार हुआ, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

बताया जाता है कि आरोपी ने अन्य जवानों पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन टीम के सदस्य किसी तरह खुद को बचाते हुए घर से बाहर निकल गए. इसके बाद गांव में शोर मचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तीर-धनुष के साथ जुट गए और टीम को वहां से खदेड़ दिया.

घटनास्थल पर मौजूद अवर निरीक्षक रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के पास आरगुंडी गांव में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है. उसी सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी. घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही