Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जेल अदालत में एक मामला का हुआ निष्पादन

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन का शुभारंभ न्यायिक दंडाधिकारी सीनियर डिवीजन राजश्री अपर्णा कुजूर और प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह के द्वारा किया गया. जेल अदालत में बेंच के समक्ष कुल 5 मामले आए जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. इस दौरान बंदियों के बीच विधिक जागरूकता का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अजय कुमार प्रजापति, जेल अधीक्षक, लवकुश, जेलर एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी.

इसे भी पढ़ेंचांडिल">https://lagatar.in/chandil-core-carbonex-solutions-distributes-smokeless-chulha-among-villagers/">चांडिल

: कोर कार्बोनएक्स सॉल्यूशंस ने ग्रामीणों के बीच बांटा धुंआ रहित चूल्हा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही