Search

 
 
 

चाईबासा : झमाझम वर्षा से खिले किसानों के चेहरे, बुवाई शुरू

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : पिछले दो दिनों में पश्चिम सिंहभूम जिले में 150 एमएम से अधिक वर्षा दर्ज की गई है. यह कृषकों के लिए वरदान साबित हो रही है. बारिश शुरू होते ही किसानों के चहरे खिल उठे हैं. सभी अपने-अपने क्षेत्रों में कृषि कार्य में व्यस्त हो गए है. खेतों में पानी जमा होने के बाद रोपनी का काम भी शुरू हो गया है. कई कृषकों ने पिछले दिनों हुई वर्षा का लाभ लेते हुए खेतों में धान को छीट दिया था जो अब पनप गए है. इन पौधों को इस वर्षा से नवजीवन मिल रहा है. उल्लेखनीय है कि जिले में एक लाख सत्तर हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जाती है, जिसमें से एक लाख दस हजार हेक्टेयर भूमि से अधिक भूमि पर कृषक छीटा विधि खेती करते हैं. जबकि अन्य भूमि पर रोपनी के माध्यम से धान की खेती की जाती है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-woman-serious-due-to-snakebite-referred-to-rourkela/">मनोहरपुर

: सर्पदंश से महिला गंभीर, राउरकेला रेफर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही