Search

 
 
 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त का बनाया फर्जी व्हाट्सएप आईडी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाया गया है. व्हाट्सएप आईडी में उपायुक्त की तस्वीर लगाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है. फर्जी व्हाट्सएप आईडी होने की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से किया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने आमलोगों से फर्जी अकाउंट पर सतर्क रहने की सलाह दी है. जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना देकर कहा गया है कि उपायुक्त के नाम से फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर कतिपय व्यक्ति द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-the-water-tower-is-bad-there-is-a-crowd-of-children-on-the-hand-pump/">चाईबासा:

जल मीनार है खराब, चापाकल पर लगी रहती है बच्चों की भीड़
इस संबंध में आमजनों से अपील है कि अगर संलग्न आईडी से आपसे संपर्क किया जाता है, तो झांसे में नहीं आना है. प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय चाईबासा को उपलब्ध करवा दी गई है. मालूम हो कि जिला उपायुक्त के नाम पहले भी दो बार फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बन चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही