Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांकुसी में विदाई समारोह आयोजित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांकुसी में बुधवार को शिक्षिका शिवकुमारी आल्डा के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधान शिक्षक जैनेन्द्र कुमार बिरुवा की अगुवाई में शिवकुमारी को विद्यालय प्रबंधन समिति और छात्रों ने फूल-माला व बुके देकर सम्मानित किया. साथ ही उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई. मौके पर बच्चे बच्चियों ने आकर्षक नृत्य पेश किया. इसे भी पढ़ें :पीरटांड़:">https://lagatar.in/peertand-deer-straying-from-parasnath-forest-and-fell-into-well/">पीरटांड़:

पारसनाथ जंगल से भटक कर कुंआ में गिरा मिला हिरण

सम्मान के लिए किया आभार व्यक्त 

मौके पर शिवकुमारी आल्डा ने बच्चे बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में समझदार बनने के लिए हर छोटी-बड़ी ज्ञान की चीजों को ईमानदारी के साथ निरंतर अभ्यास के जरिए कौशल में बदलने का प्रयास जारी रखें. उन्होंने विद्यालय से मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सिद्धेश्वर देवगम, संयोजिका जयंती लमाये, सहायक शिक्षिका फूलमती पुर्ति, परमानंद पान,सरला पुर्ति, सरस्वती देवगम,शिवशंकर लमाये बाल संसद अध्यक्ष जयश्री देवगम आदि काफी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे बच्चियां उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-the-chief-laid-the-foundation-stone-of-the-bathing-ghat/">डुमरिया

: मुखिया ने किया स्नान घाट का शिलान्यास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही