Search

चाईबासा : सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई को दी गई विदाई

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चक्रधरपुर स्थित सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई का रांची तबादला के बाद कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी. मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रमोहन बिरुवा ने कहा कि अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थापित होकर कमांडेंट जेराई ने बेहतर कार्य करते हुए सामाजिक सरोकार को अच्छे से निभाए. बिरुवा ने कहा कि मृदुभाषी, कार्य के प्रति हमेशा तत्पर और उच्च सोंच के धनी कमांडेंट जेराई सामाजिक कर्तव्यों को बखूबी निभा रहे हैं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच हर अजीज बने हुए हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-nav-nirman-sangharsh-samiti-demands-to-make-jaitgarh-a-block/">किरीबुरू

: नव निर्माण संघर्ष समिति ने की जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग

कमांडेंट जेराई समाज सेवा के प्रेरणास्रोत हैं - योगेन्द्र मुंडारी

सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र मुंडरी ने कहा कि कमांडेंट जेराई सुगठित कार्यशैली और समाज सेवा के प्रेरणास्रोत हैं. वहीं कमांडेंट आनंद जेराई ने कहा कि समाज को हमसे काफी उम्मीदें हैं. लिहाजा मिलजुलकर समाज की सेवा और मार्गदर्शन प्रदान करना हमारा परम कर्तव्य है. इस कार्य को हम यथासंभव जारी रखेंगे. मालूम हो कि कमांडेंट आनंद कुमार जेराई का तबादला रांची के सीआरपीएफ कैंप में हुआ है. मौके पर कोल्हान एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के सदस्यों बालकिशन कोड़ाह, मुकुंद दास, बोनी फास कोड़ाह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//