Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मनोविज्ञान के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

 
Jamshedpur (Sanjay Kumar Tiwary) : वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर में मनोविज्ञान विभाग के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी गई. विदाई समारोह जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आयोजित की गई. समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करें. उन्होंने कहा कि ये विदाई नहीं है, बल्कि यह एक उत्सव है. यहां से विद्यार्थी अपने जीवन के मुकाम पर एक कदम और आगे बढ़ेंगे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-corona-earned-the-sculptors-of-chaupat-said-we-are-left-behind-by-five-years/">जमशेदपुर

: कोरोना ने चौपट की मूर्तिकारों की कमाई, कहा- पांच साल पीछे छूट गए हम

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विभागाध्यक्ष डॉ. वाजदा तबस्सुम और सहायक शिक्षिका डॉ. संगीता कुमारी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. समारोह में पायल, माहरुख, सिमरन, नगमा, अपराजिता, नंदिनी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित करने वाले विद्यार्थियों में सानिया, नाज, सुमइया और प्रकाश गोप शामिल थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही