Search

 
 
 

चाईबासा : कृषक मित्रों बताए गए खरीफ फसलों को ठंड से बचाने के तरीके

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : ठंड से खरीफ फसलों खासकर सब्जी, सरसों, गेहूं को किस तरीके से बचाया जाए इसे लेकर आत्मा के सभागार में सदर प्रखंड के कृषक मित्रों को जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि यदि कोहरा से फसल यदि प्रभावित हो रहे हैं तो उन पौधों पर पानी का छिड़काव करें साथ ही खेतों के आसपास धुंआ करें ताकि हवा में जो भी आद्रता होगी उसे वह अपनी ओर आकर्षित कर लेगा. कृषकों को विशेष रूप से राख का छिड़काव करने के लिए कहा गया. आत्मा के उप निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि कृषकों को ठंड से खरीफ फसलों को बचाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-arrested-two-members-of-interstate-vehicle-thieves-gang/">चांडिल

: पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य को पकड़ा

कृषि से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश

बैठक में उपस्थित सभी कृषक मित्रों को सरकार की विभिन्न योजनाएं खासकर वैसी योजनाएं जिन पर सरकार ने सूखा राहत को देखते हुए 90 परसेंट तक का अनुदान दिया हुआ है उन योजनाओं के विस्तार से जानकारी किसानों को देने का निर्देश दिया गया. खासकर सीएम सूखा राहत योजना, पीएम किसान सिंचाई योजना के तहत किसानों को ड्रिप इरिगेशन, बिरसा हरित आम बागान योजना सहित कृषि से संबंधित अन्य योजनाओं के बारे मे उन्हें विस्तार से जानकारी देने के लिए निर्देश दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही