Search

 
 
 

चाईबासा : हरी सब्जी की खेती कर किसान कर रहे अच्छी कमाई

 
Chaibasa( Ramendra kumar Sinha) : चाईबासा में सब्जी की खेती कर लोग अपनी आय बढ़ा रहे है. सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के पंचों गांव के जेम्स हेंब्रम हरी सब्जी की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. जेम्स हेंब्रम के पास थोड़ी सी ही जमीन है. उन्होंने चार वर्ष के लिए आसपास की जमीनों को लीज पर लिया और उस पर हरी सब्जी की खेती कर रहे हैं. अभी नेनुआ की खेती कर रहे हैं. प्रतिदिन अच्छी-खासी बिक्री भी हो रही है. इस कार्य में उनकी पत्नी का पूरा सहयोग रहता है. फसलों की सिंचाई के लिए उन्होंने अपनी जमीन पर सोलर पंप भी लगाया है. इसके माध्यम से खेतों की सिंचाई भी करते हैं. समय-समय पर कृषि विभाग के प्रखंड तकनीक प्रबंधक भी आकर कुछ जानकारी देते हैं जिसका फायदा इन्हें मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-coconut-laden-pickup-van-crashed-in-saranda-valley-driver-and-helper-safe/">किरीबुरु

: नारियल लदा पिकअप वैन सारंडा घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी सुरक्षित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही