Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे किसानों को मिला सम्मान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : देशभर में राष्ट्रीय कृषक मत्स्य दिवस रविवार को मनाया गया. इसी क्रम में पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला मत्स्य कार्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन के द्वारा वि​धिवत रूप से की गई. मौके पर मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे किसानों को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा मत्स्य पालन से संबंधित सफलता की कहानियों को भी सुनी गई. मौके पर उपस्थित कृषक मित्रों को मत्स्य पालन से संबंधित लाभ के बारे में विस्तृत में जानकारी भी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-club-planted-saplings-in-engineering-college-jhinkpani/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने इंजीनियरिंग कॉलेज झिंकपानी में किया पौधरोपण
कार्यक्रम में परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. जिसमें मां मनसा मत्स्य पालक समिति को 4 लाख 80 हजार का चेक जलाशय में मछली पालन हेतु दिया गया. संजय नायक नामक लाभुक को 45 हजार का चेक मोटरसाइकिल आइस बॉक्स खरीदने हेतु दिया गया. जगन्नाथपुर मत्स्य पालक समिति को बेहतर कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया. साथ ही साथ मत्स्य कृषकों को बीच स्वीकृति पत्र, जाल, स्पोंज, फीड का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप निर्देशक आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी,सहित कृषि और मत्स्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही