Search

चाईबासा : स्ट्रांग रूम में 14 प्रत्याशियों का भाग्य हुआ बंद

  • महिला कॉलेज में सभी ईवीएम सील, 4 जून को खुलेगा ईवीएम
  • सोमवार देर रात से महिला कॉलेज में ईवीएम आना हुआ शुरू, मंगलवार को हुई सील
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सोमवार रात से ही निर्वाचन दल अपने मतदान केंद्रों से लौटे और सभी ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया गया. सोमवार दिन रात तक ईवीएम आता रहा. मंगलवार सुबह तक सभी एवं पहुंच गया जिसके बाद राजनीतिक दल के पदाधिकारी के सामने सील कर दिया गया. ईवीएम महिला कॉलेज के स्ट्रांग रूम में सील किया. मनोहरपुर क्षेत्र के मतदान केंद्र के पदाधिकारी मंगलवार सुबह ही पहुंचे. वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई. मालूम हो कि सिंहभूम लोकसभा सीट के अंदर 6 विधानसभा के मतदान केंद्र आते हैं. इसे भी पढ़ें : पिछले">https://lagatar.in/special-focus-should-be-on-polling-stations-with-low-voting-percentage-in-the-last-elections-ceo/">पिछले

चुनाव में कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर करें विशेष फोकस – सीईओ
इसमें मनोहरपुर विधानसभा, जगन्नाथपुर विधानसभा, मझगांव विधानसभा, चक्रधरपुर विधानसभा, चाइबासा विधानसभा और सरायकेला विधानसभा शामिल है. पूरे लोकसभा क्षेत्र में 1712 मतदान केंद्र बनाए गए थे. पूरे लोकसभा में 70.50% मतदान हुए. लोकसभा चुनाव में कुल 14 प्रत्याशी शामिल है. 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया. इस दौरान आब्जर्वर के अलावा उपयुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शहर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-anjani-kumar-got-charge-of-kandra-police-station-2/">आदित्यपुर

: अंजनी कुमार को मिला कांड्रा थाना का प्रभार

महिला कॉलेज में सील ईवीएम 4 जून को खुलेगा

महिला कॉलेज में सील ईवीएम मशीन 4 जून को खुलेगा. महिला कॉलेज के एक भाग तरफ दीवार को बंद कर दिया गया. ताकि कोई भी अंदर प्रवेश न कर सके. साथ ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. 50 से अधिक फोर्स ईवीएम मशीन के इर्द-गिर्द तैनात रहेंगे. इसके अलावा दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति किया गया. चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है, ताकि किसी तरह की घटना घटित ना हो. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp