Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म, पति ने पहुंचाया मायके, वहां कर ली आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा से महज 8 किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना के नाकाहासा गांव में ससुर के द्वारा बहू के साथ बलात्कार किए जाने से आहत होकर बहु द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार चार नवंबर दीपावली की शाम को नशे में धुत ससुर श्याम सिंह हेम्ब्रम ने अपनी 26 वर्षीय बहू के साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद ससुर श्याम सिंह हेम्ब्रम और उसके पुत्र नितेश हेम्ब्रम ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी. घटना के अगले दिन महिला के पति ने उसे मायके खरसावां थाना क्षेत्र के सिलडुंगरी पहुंचा दिया. इसके बाद दोनों पिता-पुत्र आंध्र प्रदेश चले गए.

मायके वालों ने गांव के मुंडा के साथ की थी बैठक

मानसिक रूप से परेशान महिला ने घटना के कुछ दिनों बाद अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी. 17 नवंबर को महिला का भाई मदन मोहन सामड परिवार के अन्य लोगों के साथ नाकाहासा गांव पहुंचा. गांव के मुंडा अंतू हेम्ब्रम की मौजूदगी में बैठक हुई. आरोपी ससुर और बेटे को फोन करके गांव बुलाया गया और फिर बैठक करने का निर्णय हुआ. इसी बीच मानसिक रूप से परेशान महिला ने रात में घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही