Search

 
 
 

चाईबासा : शहादत दिवस पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कांग्रेस भवन से चाईबासा में सोमवार को जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही राहुल गांधी द्वारा ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3500 किलोमीटर की पैदल यात्रा का लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहरा कर समापन किया गया. उसी के प्रतीकात्मक स्वरूप कांग्रेस भवन चाईबासा में भी तिरंगा झंडा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के द्वारा फहराया गया. उसके बाद राहुल गांधी द्वारा देशवासियों के नाम प्रेषित संदेश को चिकित्सकों, अधिवक्ताओं एवं अन्य प्रबुद्ध जनों के बीच पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-will-now-get-international-exposure-travel-and-dearness-allowance-to-teachers-and-officers-at-new-rate/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी को अब मिलेगा इंटरनेशनल एक्सपोजर, शिक्षकों व अधिकारियों को नयी दर से यात्रा व महंगाई भत्ता

बैठक में ये लोग हुए शामिल

मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया, नीतिमा बारी बोदरा, राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, शंकर बिरुली, रंजीत यादव, मो. सलीम, दिकु सवैयां, मुकेश कुमार, मोहन सिंह हेम्ब्रम, जंग बहादुर, कैरा बिरुवा, गणेश कोड़ा, राजेश दास, प्रताप सिंह सवैयां, मथुरा चंपिया, विश्वनाथ तामसोय, इम्तियाज खान, जया सिंकु, हरीश चंद्र बोदरा, जानवी कुदादा, शकिला बानो, रजिया खातून, नूतन बिरुवा, विक्रम आदित्य सुंडी, जीतु बारी, राजेन्द्र कच्छप, पासिंग सवैयां, मो. साजिद, गुरुचरण सोनकर, राकेश कुमार सिंह, जहांगीर आलम, मानचुड़ी आल्डा, डॉ. क्रांति प्रकाश, संतोष सिन्हा, जगदीश सुंडी, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही