Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : त्रिपुरा में हार के भय से हिंसक राजनीति कर रही भाजपा : प्रीतम बांकिरा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और त्रिपुरा के प्रभारी डॉ अजय कुमार पर त्रिपुरा में बाईक रैली के दौरान हमला किए जाने के विरोध में चाईबासा शहीद पार्क चौक पर युवा कांग्रेस ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का पुतला दहन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जिस प्रकार त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है वह काफी शर्मनाक है. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी हार के भय से अब मारपीट पर उतारू हो गई है. पुलिस प्रशासन भी मुकदर्शक बनकर तमाशा देखती है. इससे यह साफ पता चलता है कि त्रिपुरा की भाजपा नीति सरकार जिसके मुख्यमंत्री माणिक साहा हैं उन्हें अब जनता का जनादेश नहीं मिलने का डर सताने लगा है. इसलिए अब वह ओछी राजनीति पर उतर आए हैं. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-court-sentenced-the-convict-to-life-imprisonment-in-the-murder-case/">नोवामुंडी

: हत्या के मामले में दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

भाजपा कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतरे

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर शेखर दास ने कहा कि अब त्रिपुरा में भाजपा का पतन होना तय हो चुका है. इसलिए असम के मुख्यमंत्री माणिक साहा के इशारे पर उनके कार्यकर्ता हिंसक राजनीति पर उतर आए हैं. इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सह मिडिया संयोजक मोहम्मद सलीम, जिला महासचिव सन्नी पाट पिंगुवा, चंद्रमोहन हेंब्रोम, देविश लागुरी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर मिंज, युवा कांग्रेस चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष विकास देवगम सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही