Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शीतला अष्टमी का पर्व

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : ठाकुरबारी मंदिर में शीतला अष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में मारवाड़ी समुदाय की महिलाएं व पुरुषों ने शीतला माता की पूजा की. पूजा करने के लिए महिलाएं व पुरुष कतार बंद होकर अपने समय का इंतजार करते रहे. शीतला माता के मुख्य मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा रही. पूजा करने के उपरांत महिलाओं ने परिसर में बनाए हुए एक जगह पर एकत्र होकर शीतला माता की कथा को सुना. मालूम हो कि शीतला सप्तमी की शुरुआत गुरुवार को ही प्रारंभ हो गई थी. इस दिन महिलाओं ने माता के नाम का प्रसाद बनाया. विशेष कर बाजरे और दही से निर्मित प्रसाद के साथ-साथ अन्य प्रसाद को भी तैयार किया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/now-free-treatment-of-up-to-5-lakh-for-all-ration-card-holders-in-bihar/">बिहार

में अब सभी राशन कार्डधारियों का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त
[caption id="attachment_274313" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/shitla-mandir-chaibasa.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.[/caption] [caption id="attachment_274314" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/shitla-mandir-chaibasa-2-600x375.jpg"

alt="" width="600" height="375" /> प्रसाद का भोग लगाती महिलाएं.[/caption]

शीतला अष्टमी के दिन खाया जाता है बासी खाना

शुक्रवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची. महिलाओं की सहायता के लिए नीलकंठ सेवा समिति के द्वारा पुरी व्यवस्था की गई थी. समाज के लोग भी इस पूजा में शामिल हुए. मान्यता के अनुसार शुक्रवार को खाना नहीं बनाया जाता है. गुरुवार को बनाए गए खाने का ही परिवार के लोग सेवन करते हैं. इस कारण इसे शीतला अष्टमी बसौड़ा पर्व भी कहा जाता है. आज के दिन घरों में लोग बासी खाना ही खाते हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियां इस पूजा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चुनावी">https://lagatar.in/speculation-of-election-strategist-prashant-kishor-working-for-congress-in-gujarat-assembly-elections/">चुनावी

रणनीतिकार प्रशांत किशोर के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करने की अटकलें
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही