Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम 10 फरवरी से, 3.77 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की 10 फरवरी से शुरू हो रहा है. इसके अन्तर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाजामदा, मझगांव, चक्रधरपुर में कुल 3,77,685 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 561 बूथ, 1122 दवा प्रशासक एवं 112 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं. फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डीईसी एवं एलबेंडाजोल की दवा दिया जाएगा. यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित किया जायेगा. 10 फरवरी को बूथ पर एवं 11 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा प्रशासकों द्वारा दवा खिलाई जाएगी.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-induction-meet-in-co-operative-college-kush-kumar-mr-and-sushmita-kumari-miss-fresher/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंडक्शन मीट, कुश कुमार मिस्टर और सुष्मिता कुमारी मिस फ्रेशर

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही