Search

 
 
 

चाईबासा : केयू के वित्त पदाधिकारी ने किया घाटशिला कॉलेज का औचक निरीक्षण, प्राचार्य मिले गायब

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी शुक्रवार को घाटशिला कॉलेज घाटशिला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उनके पहुंचते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य आरके चौधरी गायब मिले. प्राचार्य नहीं होने की जानकारी उन्होंने लेनी चाही तो उन्हे सही जवाब नहीं मिला. जब प्राचार्य को फोन किया गया तो उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही. कॉलेज में अनुपस्थित होने संबंधित सूचना किस पदाधिकारी को दी गई थी, जब इसका जवाब मांगा गया तो वे टालमटोल करते रहे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-teachers-and-students-of-project-central-school-are-happy-with-their-excellent-performance-in-cbse-class-xii/">किरीबुरु

: सीबीएसई बारहवीं में बेहतरीन प्रदर्शन से खुश हैं प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल के टीचर व स्‍टूडेंट
एक घंटे तक इंतेजार कर लौटे वित्त पदाधिकारी वैसे सुबह लगभग 10.40 मिनट पर वित्त पदाधिकारी घाटशिला कॉलेज पहुंचे थे. कॉलेज पहुंचते ही वह सबसे पहले प्राचार्य के कार्यालय गए. यहाँ प्राचार्य गायब मिले. जब इसकी जानकारी उन्होंने शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों लेनी चाही तो उनके द्वारा भी गोलमोल जवाब दिया गया. वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी कॉलेज के परीक्षा विभाग कार्यालय भी पहुंचे. यहाँ भी कई कर्मचारी गायब थे. अधिकतर शिक्षकों ने रजिस्टर में अपनी हाजिरी भी नहीं बनाई थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-campaign-against-single-use-plastic-nap-team-raids-12-hotels-and-shops/">चाईबासा

: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, 12 होटलों व दुकानों पर नप की टीम का छापा
विश्वविद्यालय के पदाधिकारी लगभग एक घंटे से अधिक प्रभारी प्राचार्य का इंतजार करते रहे लेकिन वे कॉलेज नहीं पहुंचे. इस पर पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की. मालूम हो कि कुलपति के आदेश पर वित्त पदाधिकारी घाटशिला कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे. लगातार प्रभारी प्राचार्य के गायब रहने का मामला सामने आ रहा था जो निरीक्षण में सही पाया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही