Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : 36 कुड़मी आंदोलनकारियों पर नामजद प्राथमिकी, 19 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को अनिश्चितकालीन घाघरा हॉल्ट (मनोहरपुर) में रेल टेका कर एसटी सूची में शामिल करने की मांग की गई थी. दिन भर चक्का जाम के बाद रात लगभग 9.45 बजे पुलिस व समाज के लोगों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया. इसके जवाब में समाज के लोगों ने पत्थरबाजी की. इस घटना में कई पुलिसकर्मी व समाज के लोग घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने कुल 36 लोगों के खिलाफ मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया है. इसमें अब तक 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-kolkata-marathon-race-on-17th-december-registration-starts/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील कोलकाता मैराथन दौड़ 17 दिसंबर को, निबंधन शुरू
एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि एसडीओ चक्रधरपुर ने धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. लोगों से अनावश्यक नाजायज मजमा नहीं लगाने की माइक से एनाउंस किया गया था. इसके बावजूद सुबह 8 बजे से रेलवे ट्रैक पर हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं, बूढ़े और बच्चे बैठ गए थे. इसके रेल गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था. रात्रि करीब 9 बजे के आस-पास ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया कि केन्द्रीय कमिटी द्वारा सरकार से वार्ता होने की तिथि के पश्चात अन्य जगहों पर आन्दोलन समाप्त किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/14-member-jharkhand-team-reaches-assam-for-national-lawn-ball-championship/">राष्ट्रीय

लॉन बॉल चैंपियनशिप के लिए 14 सदस्यीय झारखंड टीम असम पहुंची
इस दौरान रात्रि करीब 9:15 बजे के आस-पास भीड़ का नेतृत्व कर रहे अमित महतो ने कहा कि रेल एवं जिला प्रशासन आन्दोलन को विफल करना चाहता है. लोगों को उकसा दिया गया. इसके बाद 9.45 बजे आन्दोलनकारियों ने मजिस्ट्रेट/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल पर लाठी-डंडा एवं रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा कर मारना शुरू कर दिया. इस घटना में ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं. ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट ने 36 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी तथा अन्य अज्ञात आन्दोलनकारियों के विरुद्ध मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम  अमित महतो रघुनाथ महतो मनोज रंजन हिंदवार रूपन महतो सुकेश्वर महतो विश्वानाथ महतो जगबन्धु महतो प्रशांत कुमार महतो मिश्रीलाल महतो बनेश्वर महतो भीमसेन महतो राजू महतो निरज कुमार महतो सुमित महतो हलधर महतो अजीत महतो अनूप महतो

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही