Chaibasa (Sukesh Kumar) : अमला टोला में स्थित कंप्यूटर दुकान पीसी प्वाइंट में शुक्रवार की सुबह आग लग गई. आग लगने की वजह दुकान में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की बताई जा रही है. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन लाखों के नुकसान होने की बात कही जा रही है. कंप्यूटर दुकान के कर्मचारियों के मुताबिक अचानक आग लग गई, जिसकी भनक तक नहीं लगी. दुकान खोलने के दौरान यह आग लगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-snatch-in-gamharia-with-national-referee-returning-home-with-family/">जमशेदपुर
: परिवार संग घर लौट रहे राष्ट्रीय रेफरी के साथ गम्हरिया में छिनतई का प्रयास
: गोलकाटा बस स्टैंड के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा [wpse_comments_template]
: परिवार संग घर लौट रहे राष्ट्रीय रेफरी के साथ गम्हरिया में छिनतई का प्रयास
आसपास के दुकानों में मची भगदड़
कुछ सामानों का नुकसान हो चुका है. वहीं, आग लगने के पश्चात आसपास के दुकानों में भगदड़ मच गई. हालांकि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है. लेकिन प्रशासन के तरफ से फायर ब्रिगेड आते-आते स्थानीय लोग व आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-truck-overturned-uncontrollably-near-golkata-bus-stand/">गालूडीह: गोलकाटा बस स्टैंड के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा [wpse_comments_template]
Leave a Comment