Search

 
 
 

Chaibasa : संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगुटू में प्रथम फादर जॉन डेनी मेमोरियल कराटे टूर्नामेंट संपन्न

 
Chaibasa (Sukesh kumar): प्रथम फादर जॉन डेनी मेमोरियल कराटे टूर्नामेंट संत जेवियर हाई स्कूल एंड इंटर कॉलेज लुपुंगुटू में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. इस प्रतियोगिता का आयोजन संत जेवियर हाई स्कूल लुपुंगुटू द्वारा एवं संचालन स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम द्वारा किया गया.

प्रतियोगिता में काता और कुमीते दो इवेंट

इस प्रतियोगिता में स्कूल में चल रहे कराटे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रतियोगिता में काता और कुमीते दो इवेंट रखा गया. फर्स्ट इवेंट काता और कुमीते व्हाइट बेल्ट से लेकर  येलो बेल्ट तक बॉयज एवं गर्ल्स के लिए दूसरा इवेंट काता और कुमीते ग्रीन बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक बॉयज एवं गर्ल्स के लिए हुआ.

यह थे अतिथ‍ि और जज

कराटे प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि फादर अजीत बहला ये.स प्रधानाध्यापक लोयोला स्कूल भुवनेश्वर उड़ीसा, साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि में फादर किशोर लुगुन ये.स प्रधानाध्यापक संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपुंगुटू एवं फादर अनसेल्म डुंगडुंग ये.स संत जेवियर इंटर कॉलेज लुपुंगुटू, सेंसाई पंकज कुमार सिंह अध्यक्ष स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम उपस्थित हुए कराटे प्रतियोगिता को सफल बनाने में जज और रेफरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जज एवं रेफरी में सेंसाई निरंजन कुमार दास, सेंसाई मानसिंह बांनरा, सेंसाई देव आशिष प्रसाद खनडाईत, सेंपाई रघुनाथ गोप, सेंपाई ऋतिक देवगम, सेंपाई मनजीत सिंह बोयपाई, सेंपाई राजा घोष, सेंपाई गणेश सोय, सेंपाई अंशु विश्वकर्मा, सेंपाई साहिल पासवान, सेंपाई प्रीशु राठौर, सेंपाई हिमांशु बीरूवा एवं प्रेरित का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रतियोगिता का परिणाम

इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार है. स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं में काजल दास , अनिष्का पूर्ति, अरमान जामुंदा, कृष्णा शुंडी, जेनिथ गुड़िया, अनारा मांझी एवं प्रेम बिरूवा. रजतपदक प्राप्त करने वालों में जेनिद गुड़िया, अनारा मांझी, सावन कुमार मोहंती, रंजीत महतो, श्रेयसी कुनकंल, दिया प्रिया, सवैंया राहुल लियांगी एवं बुधन सिंह तीयू कांस्य पदक प्राप्त करने वालों में स्वरूप रानी बिरूवा, श्रेयसी कुंकल, दिया प्रिया, जेनीथ गुड़िया, बुधन सिंह तियू, प्रेम बिरूवा, ओसियन दीप लागुरी, राहुल लियांगी, सलोमी मुंडरी, काजल दास, कशिश देवगम, अनिष्का पूर्ति, ओसियन दीप लागुरी, रंजीत महतो, अमित कुमार बारिक एवं अरमान जामुदा थे. इसे भी पढ़ें : समय">https://lagatar.in/pay-withholding-tax-on-time/">समय

पर करें होल्डिंग टैक्स का भुगतानः RMC
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही