Search

 
 
 

चाईबासा: मझगांव पंचायत की पहली बैठक,  मुखिया ने कार्य में लापरवाही पर स्वयंसेवक को हटाया

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha): मझगांव प्रखंड़ की ग्राम पंचायत मझगांव का प्रभार संभालते ही नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि पूरी तरह रेस हो गए हैं. मुखिया रिलन आभा मधु धान की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत मंडप में कार्यकारिणी की पहली बैठक बुलाई गई. बैठक में पंचायत के स्‍वयंसेवक मुन्तसीर आलम उर्फ बादशाह को कार्य में लापरवाही के कारण पद से हटाया गया. इसके अलावा कई प्रस्ताव पारित कर विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें: सिंगल">https://lagatar.in/the-enforcement-team-of-the-corporation-will-run-an-awareness-campaign-for-7-days-regarding-the-single-use-plastic-ban-then-take-punitive-action/">सिंगल

यूज प्लास्टिक बैन को लेकर निगम की इंफोर्समेंट टीम 7 दिन तक जागरुकता अभियान चलाएगी, फिर करेगी दंडात्मक कार्रवाई

रोजगार सेवक ललिता पुरती को हटाये जाने पर सहमति

बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत के सभी प्रतिनिधि 11 वार्ड क्षेत्रों का कोई भी आवेदन बगैर वार्ड सदस्य की अनुशंसा के पंचायत में जमा नहीं करेंगे. मुखिया ने सचिव शिवनाथ कुम्हार को तीन दिन में 14-15 वें वित्त व मनरेगा योजना का सभी स्वीकृति आवेदन सहित दस्तेवाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि भौतिक सत्यापन करके पंचायत क्षेत्र में विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सके. रोजगार सेवक ललिता पुरती के बैठक में अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही के कारण मझगांव पंचायत से हटाये जाने पर भी सहमति बनी.

10 जुलाई तक आइकॉनिक वीक मनाने का प्रस्ताव पारित

10 जुलाई तक आइकॉनिक वीक मनाने का प्रस्ताव पारित कर इस दौरान पंचायत में विविध कार्यक्रम कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम से परिचित कराये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उप मुखिया सुनीका हेम्ब्रम, पंचायत सचिव शिवनाथ कुम्हार, वार्ड सदस्य अफसाना खातुन, रंजीत पिंगुवा, चंद्र मोहन बालमुचू, हेना प्रवीन, मिनी पुरती, सीता केड़ाई, लक्ष्मण पिंगुवा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sundernagars-rugdidih-the-neighbor-set-the-tempo-on-fire-then-people-tied-and-beat-him/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर के रूगड़ीडीह में पड़ोसी ने टेंपो में आग लगायी तो लोगों ने बांधकर पीटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही