Search

 
 
 

चाईबासा : श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मना श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : श्री गुरु सिंह सभा की ओर से शनिवार को गुरुद्वारा नानक दरबार चाईबासा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गुरुवार से आरंभ किए गए अखंड पाठ की सम्पूर्णता शनिवार को हुई. गुरुद्वारा के ग्रंथी बलदेव सिंह एवं जमशेदपुर से आये ग्रंथी अमरीक सिंह, हरजीत सिंह तथा दो महिला ग्रंथी हरजिंदर कौर एवं दर्शन कौर ने श्री अखंड पाठ की सेवा की. श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने समूह साध संगत को प्रकाश उत्सव की लख लख बधाइयां दी. अपने संबोधन में गुरमुख सिंह ने कहा कि सिखों के दस गुरुओं के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ही गुरु का स्थान दिया गया है. इसी का ओट आसरा लेकर ही हम आगे बढ़ते हैं. पूरा सत्कार भी करते हैं. स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन एवं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया. मुख्य कीर्तन कर्ता अनमोल सलूजा द्वारा लगभग एक घंटा किए गए शब्द कीर्तन ने सभी का मन मोह लिया. समूह साध संगत ने अनमोल सलूजा के कीर्तन की काफी सराहना की. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-lets-housing-complete-campaign-launched/">मझगांव

: चलो आवास करें पूरा अभियान का किया गया शुभारंभ

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह, सह कोषाध्यक्ष दलविंदर सिंह, बलजीत सिंह खोखर, दलबीर सिंह, रौनक सिंह खोखर, दीपक सिंह, इन्दरजीत सिंह रंधावा, तेजपाल सिंह, सुखबीर सिंह खोखर, कमलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह का सराहनीय सहयोग रहा. कार्यक्रम के अंत में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास करके प्रसाद तथा लंगर वरताया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही