Search

 
 
 

चाईबासा : बारिश में तालाब से बह गई मछलियां, बिगड़ी मत्स्य पालकों की हालत

 
Chaibasa (Ramendra kumar ) : पिछले दो दिनों में पश्चिम सिंहभूम जिले सहित चाईबासा में 191 एमएम वर्षा हुई है. मुसलाधार बारिश से सभी मुख्य तालाब जिसमें मत्स्य पालक मछली पालन करते हैं वह लबालब भर गए. इससे अधिकांश मछलियां यहां से बह कर निकल गई. जुबली तालाब उन्हीं में से एक है. 18 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब में लगभग सात मत्स्य पालक समूह मत्स्य पालन करते हैं . पशुपालक समूह के अध्यक्ष रोहन निषाद ने बताया कि मत्स्य पालकों के द्वारा इसमें चार ट्रक विभिन्न प्रजातियों के छोटी मछली को छोड़ा गया था जो अंगुली के साइज की थी और अब उनका आकार भी बढ़ गया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-youth-shakti-dal-along-with-the-station-in-charge-helped-the-flood-victims/">आदित्यपुर

: युवा शक्तिदल ने थाना प्रभारी के साथ की बाढ़ पीड़ितों की मदद

छह से सात लाख का नुकसान 

जाल नहीं लगे रहने के कारण अधिकांश मछलियां तालाब से निकल गई. जिसके कारण मत्स्य पालकों को लगभग छह से सात लाख का नुकसान हो गया. अब इसकी कहीं से भरपाई भी नहीं हो सकती है क्योंकि जीवित मछलियों की आपूर्ति का सबसे बड़ा केंद्र जुबली तालाब तथा माहुल साईं तालाब है.  जहां से जीवित मछलियों का कारोबार किया जाता है.  उल्लेखनीय है कि मत्स्य पालकों को अन्य संसाधन विभाग के द्वारा दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही