Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : परिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत चार लोगों की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  परिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. परिवारिक विवाद में देवर, चाचा ससुर समेत पांच लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेल पटरी पर फेंक दिया. पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी रात में ही कर ली थी. वहीं एक की गिरफ्तारी आज सुबह की गयी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

क्या है मामला

चाईबासा जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव स्थित टुंगूबासा में परिवारिक विवाद में चार लोगों की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. हत्या के बाद सभी के शवों को ईलीगाड़ा के पास रेल पटरी पर फेंका दिया था. पुलिस ने शनिवार सुबह सभी का शव रेल पटरी के पास से बरामद किया. शवों की पहचान रोयबारी सिंकू, उसका चार साल का बेटा व 6 माह की बेटी के रूप में हुई थी. हालांकि एक और शव की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि घटना के दौरान मृतिका की एक सात साल की बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने बड़े चाचा के पास चली गयी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही