Search

 
 
 

चाईबासा : छाता मेला में आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : ऐतिहासिक जाटांग पर्व छाता मेला के मौके पर आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य लालमुनी पूर्ती, विशिष्ट अतिथि के रूप में बदुरी पंचायत के मुखिया विजय सिंह देवगम उपस्थित थे. इस प्रतियोगिताप में युवा वर्ग की कुल 64 टीमों और 40+ की कुल 16 टीमों ने भाग लिया. मौके पर लालमुनि पूर्ति ने कहा कि फुटबॉल खेल कोल्हान का प्रचलित खेल है. इससे लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ खिलाडियों का कसरत भी होता है, खिलाड़ियों का शरीर तंदुरुस्त रहता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nehru-yuva-kendra-organized-district-level-sports-competition/">चाईबासा

: नेहरू युवा केंद्र ने किया जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

इधर, फाइनल मैच में 40+ खेल में बदुरी पंचायत की दोनों टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बदुरी पंचायत की दोनों टीम ने जीत हासिल करते हुए पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही युवा वर्ग में कालीमाटी एफसी और सरायकेला के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें सरायकेला की टीम ने दो गोल से कालीमाटी टीम को पराजित कर जीत हासिल की. मौके पर विशिष्ट अतिथि विजय सिंह देवगम, जानवी कुदादा, वंदना बिरुली, रुइवारी पूर्ति, कमिटी के अध्यक्ष मनोरंजन लयंगी, सचिव अनिल सोय, ठाकुर पूर्ति मुंडा, हरिचरण पडिया, गुना देवगम, गोपीनाथ गोप, जगमोहन देवगम, आमोस पड़िया, जुम्बल देवगम, कामेंद्र देवगम मुंडा, पूजा देवगम, लक्ष्मी जामुदा आदि उपस्थित हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही