Search

चाईबासा : कोल्हान विवि पहुंची पांच सदस्यीय नैक टीम, कुलपति ने दिया प्रेजेंटेशन

Chaibasa (Sukesh kumar) : नैक की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा पहुंची. मुख्य गेट से उनका स्वागत करते हुए सर्वप्रथम प्रशासनिक भवन लाया गया. एनसीसी की ओर से टीम के सदस्यों को सलामी भी दी गई. कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ गंगाधर पांडा ने सर्वप्रथम उनका स्वागत किया. इस दौरान कुलसचिव डॉ जयंत शेखर के अलावा सभी पदाधिकारी मौजूद थे. टीम में सदस्य खुर्शीद अहमद भट्ट, को-ऑर्डिनेटर सदस्य प्रोफेसर विमला एम, चेयरमैन प्रोफेसर सुरेंद्र गखर, सदस्य अन्नु पूनिया व सदस्य प्रोफेसर केएस पुष्पा शामिल हैं. सर्वप्रथम टीम प्रशासनिक भवन के कुलपति चेंबर पहुंची. वहां कुलपति पांडा ने पूरे कॉलेज व विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित व्यवस्था संबंधित प्रेजेंटेशन दिया. प्रेजेंटेशन के पश्चात दो भाग में टीम बंट गई. एक टीम आइक्यूएस सेल के साथ बैठक करेगी, जबकि दूसरी टीम पीजी विभाग के डिपार्टमेंट पहुंचेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KU-NCC-NAAC-1-750x338.jpg"

alt="" width="750" height="338" /> इसे भी पढ़ें : उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwahas-claim-big-leaders-of-jdu-in-contact-with-bjp-political-stir-in-bihar-intensifies/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में, बिहार में सियासी हलचल तेज
[caption id="attachment_534625" align="aligncenter" width="750"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/KU-NCC-NAAC-2-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> प्रशासनिक भवन में नैक की टीम को प्रेजेंटेशन देते कुलपति प्रो गंगाधर पांडा.[/caption]

आगमन से पूर्व विश्वविद्यालय सज धज कर तैयार

कोल्हान विश्वविद्यालय ने नैक टीम के आगमन से पूर्व पूरी तैयारी कर ली है. सारी कमियों को दूर कर लिया गया है. मालूम हो कि आईक्यूएसी सेल में छात्र प्रतिनिधियों के साथ भी टीम संवाद करेगी. विश्वविद्यालय में गुणवत्ता शिक्षा पर सुझाव टीम द्वारा लिया जाएगा. 25 जनवरी तक टीम कोल्हान विश्वविद्यालय का भ्रमण करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp