Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 42 डिग्री पहुंचा

Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम में रिकार्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया है. पिछले पांच साल में सबसे गर्म दिन बुधवार रहा. सुबह दस बजे ही 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान हो गया था. चाईबासा में अगले एक सप्ताह तक 42 डिग्री तापमान बना रहेगा. रिकार्ड तोड़ गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. दोपहर में लोग घर से निकल नहीं रहे है. जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाला हाट बाजार में लोगों की संख्या घट रही है. इधर, सदर अस्पताल में भी मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. सामान्य दिनों की तुलना में अधिक मरीज पहुंच रहे है. सुबह दस बजे लोग निकल तो रहे है लेकिन छाता के बिना सड़क पर लोग नजर नहीं आ रहे है. बाजार में इन दिनों तरबूज से लेकर ठंडे पदार्थ की खरीदारी अधिक होने लगी है. लोग अधिक से अधिक संख्या में गर्मी को संतुलन करने के लिये ठंड का सेवन कर रहे है. इधर, मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक गर्मी रहेगा. हालांकि शाम को हलका बादल छायेगा लेकिन इससे लोगों को राहत मिलना मुश्किल है. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-thunder-xi-beat-signing-star-by-10-wickets/">किरीबुरू

: थंडर एकादश ने साइनिंग स्टार को 10 विकेट से किया पराजित

चक्रधरपुर में सुबह नौ बजे से ही 41.5 डिग्री तक पहुंचा तापमान 

जिले में चाईबासा के बाद सबसे अधिक तापमान चक्रधरपुर क्षेत्र का है. विभाग के मुताबिक यहां सुबह नौ बजे से ही 41.5 डिग्री तक तापमान पहुंच जा रहा है. दोपहर तक 42.5 तक आंकड़ा दर्ज किया गया. यह सिलसिला अगले सात दिनों तक जारी रहेगा. बारिश का अभी मजा लोग नहीं ले पायेंगे. वहीं बुधवार को चक्रधरपुर में सप्ताहिक हाट तो लगा लेकिन जिस तरह से लोगों की भीड़ होती है उस तरह से देखने को नहीं मिला. लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-caught-fire-near-nayagram-on-nh-18/">चाकुलिया

: एनएच 18 पर नयाग्राम के पास ट्रक में लगी आग

गुवा में अधिक तापमान तो किरीबुरू में सामान्य दर्ज 

जिले के गुवा में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है. जबकि किरीबुरू क्षेत्र में न अधिक है न ही कम है. सामान्य महौल बना हुआ है. लोगों को राहत मिल रही है. जंगलों के बीच शहर होने की वजह से यहां गर्मी का प्रभाव अधिक नहीं पड़ रहा है. किरीबुरू में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज की गई है. जबकि अधिकतम 35 डिग्री तापमान है.

चाईबासा में अलगे सात दिनों का तापमान

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम 12 अप्रैल 42 डिग्री 23 डिग्री 13 अप्रैल 42 डिग्री 23 डिग्री 14 अप्रैल 42 डिग्री 24 डिग्री 15 अप्रैल 41 डिग्री 24 डिग्री 16 अप्रैल 42 डिग्री 24 डिग्री 17 अ्रपैल 42 डिग्री 24 डिग्री 18 अप्रैल 42 डिग्री 25 डिगी 19 अप्रैल 43 डिग्री 26 डिग्री इसे भी पढ़ें किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-thunder-xi-beat-signing-star-by-10-wickets/">किरीबुरू

: थंडर एकादश ने साइनिंग स्टार को 10 विकेट से किया पराजित:
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही