Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बाढ़ ने खोली नगर परि‍षद में भ्रष्‍टाचार की पोल, रोरो नदी छठ घाट की दो सीढ़ियां बही

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : लगातार बार‍िश की वजह से नद‍ियों का जलस्‍तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आई तो नगर परिषद में भ्रष्‍टाचार की पोल खुल गई. नगर पर‍िषद द्वारा कुछ माह पूर्व कुम्हार टोली में रोरो नदी किनारे दो छठ घाट का निर्माण कराया था. शुरुआती दौर में ही न‍िर्माण कार्य में लगे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष जताया था. जिस पर नगर परिषद द्वारा मामलें पर संज्ञान नहीं लिया गया और एक माह पूर्व नदी में हल्का पानी बढ़ने से दोनों सीढ़ी घाट का बेसमेंट खोखला हो गया था. चार दिन पूर्व जोरदार बारिश और बाढ़ में दोनों सीढ़ी तहस–नहस हो गए. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-an-old-man-returning-home-after-filling-petrol-in-the-bike-was-hit-by-an-unknown-vehicle/">जगन्नाथपुर

: बाइक में पेट्रोल भरवा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
[caption id="attachment_398493" align="aligncenter" width="563"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaibasa-badh-2.jpeg"

alt="" width="563" height="375" /> कांग्रेस नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय[/caption]

दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग

इस मामले पर कांग्रेस नेता सह जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने प. सिंहभूम जिले के उपायुक्त से उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है. त्रिशानु राय ने कहा है कि सरकार की छवि धूमिल करने वाले पदाधिकारियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा इस तरह के मामलों से कहीं ना कहीं राज्य सरकार की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह उठेगा. राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता विकास है. आगे त्रिशानु राय ने कहा कि कुछ महीनों में ही लोक आस्था का महापर्व छठ आने वाला है और घाट नहीं होने की इस स्थिति में छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसके पूर्व ही जिला प्रशासन द्वारा जनहित में यथोचित कदम उठाया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-kalindi-reached-khatu-dham-worshiped-in-baba-shyams-court/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल कालिंदी पहुचे खाटू धाम, बाबा श्याम के दरबार में टेका मत्था
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही