Chaibasa (Sukesh Kumar) : खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच के रमेश जोराई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कम बजट का आवंटन, तकनीकि मकड़ी जाल जैसे मोबाइल हाजरी और आधार भुगतान व्यवस्था लागू कर मोदी सरकार मनरेगा को लगातार कमजोर कर रही है. राज्य सरकार भी मजदूरों के प्रति उदासीन है. जिला में मनरेगा में मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और ना ही समय पर मजदूरी. दूसरी तरफ फर्जी मस्टर रोल से चोरी की जा रही है. उन्होने कहा कि मनरेगा कानून को खत्म करने की साजिश व मजदूरों के अधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा 25 अप्रैल मंगलवार को सुबह 11 बजे से पुराना उपायुक्त कार्यालय, चाईबासा के समक्ष एक दिवसीय धरना किया जाएगा. धरने में जिले के विभिन्न प्रखंडों से मनरेगा मजदूर भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-painting-competition-organized-on-world-earth-day-at-kashidih-high-school/">जमशेदपुर
: काशीडीह हाई स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित [wpse_comments_template]
: काशीडीह हाई स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित [wpse_comments_template]
Leave a Comment