Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शहीद आरक्षी रूमुल सांवैयां की पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : तांतनगर ओपी अंतर्गत ग्राम उलीडीह में शनिवार को शहीद चालक आरक्षी रूमुल सांवैयां की पुण्यतिथि मनाई गई. ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाया गया. पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को सिल्ड, टी-शर्ट, फुटबॉल और मेडल दिया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kalash-yatra-taken-out-for-consecration-of-baba-barfani-shiva-temple/">आदित्यपुर

: बाबा बर्फानी शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

अबीर एंड अबीर चिटीमिटी बनी विजेता

फाइनल प्रतियोगिता में अबीर एंड अबीर चिटीमिटी विजेता बनी, उपविजेता एफसी-11 मंझारी की टीम रही. मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि देश के लिए शहीद होना बहुत ही गर्व की बात है, वे लोग बहुत खुशनसीब होते हैं, जो देश की रक्षा में शहीद होते हैं. ऐसे महान शहीदों को हम नमन करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन का आधार शिक्षा है, और शिक्षा के साथ खेल कूद भी होना चाहिए, इससे हमारा शरीर तंदुरुस्त और मानसिक रूप से हम हमेशा तरोताजा रहेंगे. मौके पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान, ग्रामीण, मुंडा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-parents-meeting-organized-at-kv-meghahatuburu/">किरीबुरू

: केवी मेघाहातुबुरु में पैरेंट्स मीटिंग आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही