Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भालू को सुरक्षित निकालने के लिए सक्रिय हुए वन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : गांधी टोला स्थित टीपी साव के खाली पड़ी जमीन के जंगलों के बीच भालू के छिपे होने की सूचना मिलने पर वन विभाग और जिला प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है. वन विभाग द्वारा भालू को सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है. सुबह से ही विभिन्न वन प्रमंडल के आला अधिकारी भालू के छुपे हुए जगह का मुआयना कर रहे हैं. वन विभाग की टीम ने पास ही बने एक दो तल्ला मकान पर चढ़कर स्थितियों का मुआयना किया, तो दूसरी ओर टीम ड्रोन को उड़ा कर देखने का प्रयास कर रही है कि आखिर भालू कहां पर छिपा है. [caption id="attachment_384155" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/chaibasa-forest-officer.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भालू के छिपे हुए स्थल का मुआयना करते एसडीपीओ व एसडीओ.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-world-tribal-day-celebrated-in-jaher-gad-mla-planted-saplings/">चाकुलिया

: जाहेर गाड़ में विश्व आदिवासी दिवस मना, विधायक ने किया पौधरोपण

जमशेदपुर से बुलाया गया ट्रेंकुलाइजर की टीम

वहीं, वन विभाग द्वारा इस भालू को सुरक्षित पकड़ने के लिए जमशेदपुर से ट्रेंकुलाइजर की टीम को बुलाया गया है. यह टीम भालू को देखकर उसे डांट-मार कर बेहोश कर देगी और फिर उसे जाल में फंसा कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा. अंतिम रूप से इसी बिंदु पर काम हो रहा है. एसडीपीओ दिलीप खलखो ने बताया कि यह अभियान शुरू होगा तो इस सड़क को पूरी तरीके से बंद कर दिया जाएगा, ताकि लोगों का आवागमन न हो और उसके बाद से भालू का रेस्क्यू ऑपरेशन होगा. पोड़ाहाट वन प्रमंडल के डीएफओ नीतीश कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में सभी घायलों को एक अग्रिम राशि दी जाएगी, उसके बाद जो भी उचित मुआवजा होगा वह उन्हें दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-album-based-on-the-tradition-of-karam-puja-is-being-shot-in-ichagarh/">चांडिल

: ईचागढ़ में करम पूजा की परंपरा पर आधारित एलबम की हो रही है शूटिंग

ये थे उपस्थित

इस मौके पर सारंडा वन प्रमंडल के सह डीएफओ प्रजेश कांत जेना, चाईबासा वन प्रमंडल के प्रशिक्षित डीएफओ बिलाल अहमद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिन्द्र कुमार बड़ाईक, एसडीपीओ सदर दिलीप खलखो, एसडीपीओ जगन्नाथपुर इकुड डुंगडुंग, सातवां रेंज के रेंजर शंकर भगत  सहित वन विभाग के वनपाल व पुलिस के जवान आदि. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tributes-paid-to-baba-tilkamanjhi-and-lord-birsa-munda-on-world-tribal-day/">आदित्यपुर

: विश्व आदिवासी दिवस पर बाबा तिलकामांझी व भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही