Search

 
 
 

चाईबासाः मनोहरपुर में वन विभाग ने अवैध लकड़ी लदा वाहन किया जब्त

वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अवैध लकड़ी वाहन का पीछा करते हुए मनोहरपुर रेलवे फाटक के समीप पकड़ लिया.
 

Ganesh Kumar

Manoharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर में वन विभाग ने बुधवार को छापेमारी कर अवैध लकड़ी लदा एक वाहन पकड़ा है.बताया जाता है कि मनोहरपुर सारंडा वन प्रमंडल क्षेत्र के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि मनोहरपुर की मीना बाजार क्षेत्र से एक मैक्स पिकअप डाला गाड़ी में अवैध लकड़ी को लादकर मनोहरपुर रेलवे फाटक की ओर ले जाया जा रहा है.इसे  लेकर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए अवैध लकड़ी वाहन का पीछा करते हुए मनोहरपुर रेलवे फाटक के समीप पकड़ लिया.वहीं मौके से चालक भागने में सफल रहा.इस दौरान वन विभाग की टीम वाहन समेत 175 पीस चकुडी लकड़ी जब्त कर ली.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही