Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: एक लाख रुपए कीमत के सागवान बोटा को वनविभाग ने किया जब्त, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : रविवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीका मुकुबासा सायतवा वन क्षेत्र में वन कर्मियों द्वारा महिंद्रा पिकअप वैन पर लादकर ले जाए जा रहे करीब एक लाख रुपए मूल्य के सागवान बोटा को जब्त किया गया. साथ ही गाड़ी चालक सह मालिक को गिरफ्तार किया गया. वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सायतवा जंगल की ओर से एक पिकअप वैन लकड़ी बोटा लेकर निकलने वाली है. सूचना मिलते ही सायतवा प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत के नेतृत्व में घेराबंदी की गई और रेकी करते हुए मुकूवासा-सिक्का पक्की सड़क पर उक्त वाहन को रोक करके जांच की गई. जांच के क्रम में अवैध रूप से भारी मात्रा में सागवान बोटा पाया गया. चालक के पास लकड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात ना होने पर गाड़ी जब्त की गई और चालक सह गाड़ी मालिक को गिरफ्तार किया गया. वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्यवाही में वनरक्षी विलफ्रेड केरकेट्टा, रामेश्वर टूडू, अमन सुंडी, संतोष बेतिया, मंगल सिंह पिंगुआ, राजीव कुमार रंजन, उपेंद्रनाथ सोरेन, सोमनाथ पिंगुआ, जुरिया देवगम एवं संतरा वन प्रक्षेत्र के कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही