Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : वन प्रमंडल ने पोखरिया बलन्डिया मार्ग पर किया पौधरोपण

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : चाईबासा वन प्रमंडल के द्वारा सिंह पोखरिया बलन्डिया मार्ग पर पौधरोपण किया जा रहा है. पौधरोपण में लगभग 4000 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे को लगाए जाने है. इस क्रम में अभी तक 2,000 से अधिक पौधे लगाकर उनकी घेराबंदी की जा चुकी है. वर्षा की कमी को देखते हुए पौधरोपण कार्य को बीच में रोका गया था. लेकिन अब बारिश की स्थिति को देखते हुए पौधे लगाकर उनकी घेराबंदी कर दी गई है ताकि पौधे पशुओं से सुरक्षित रहें और वर्षा मिलने के बाद उनकी वृद्धि हो. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-till-now-no-action-has-been-taken-in-the-case-of-illegal-sand-transportation-it-has-become-a-matter-of-discussion/">चांडिल

: अवैध बालू परिवहन मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होना बना चर्चा का विषय
विभाग के प्रभारी रेंजर शंकर भगत ने बताया कि योजना के अनुसार सड़क के दोनों ओर इमारती लकड़ियों के पौधों के साथ-साथ फलदार पौधों को भी लगाए जाना है. इसमें चार किलोमीटर तक के मार्ग को कवर किया गया है और आगे भी कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह सारे कार्य केवल पर्यावरण संतुलन के दृष्टि से अच्छे होंगे बल्कि लोगों को इसका लंबे समय तक फायदा भी मिलेगा. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-snake-bitten-sleeping-husband-and-wife-husband-died-wife-serious/">आदित्यपुर

: सोये हुए पति-पत्नी को सांप ने डंसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही