Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : वन प्रमंडल ने नवोदय विद्यालय से स्कूल नर्सरी योजना का किया शुभारंभ

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : चाईबासा वन प्रमंडल के द्वारा अब बच्चों को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. जवाहर नवोदय विद्यालय बिष्टमपुर के कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया गया. प्रतिवर्ष 1000 पौधे बच्चों के द्वारा लगाए जाएंगे. इस उद्देश्य को लेकर चाईबासा वन प्रमंडल के वन प्रमंडल अधिकारी सत्यम कुमार, प्रशिक्षु वन प्रमंडल अधिकारी अंशुमान तथा नवोदय विद्यालय की प्राचार्य जेकरपग माला ने संयुक्त रूप से पॉलिथीन ट्यूब में बीजारोपण कर इस योजना की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-elephants-ate-rice-and-pulses-by-breaking-the-door-of-bhadua-pravis-kitchen/">बहरागोड़ा

: भदुआ प्रावि के रसोई घर का दरवाजा तोड़ चावल-दाल खा गए हाथी

जल संरक्षण के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि यह योजना भारत सरकार की है जो एमईएफसीसी कैंपा मद से संचालित होगी. इस दौरान उन्होंने बच्चों को वनों की उपयोगिता, वनों के रखरखाव, जल संरक्षण, जल संचयन आदि कार्य की जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षु वन प्रमंडल अधिकारी अंशुमान ने भी वनों की उपयोगिता को लेकर जानकारी दी. विद्यालय की प्राचार्य ने हरियाली के महत्व पर प्रकाश डाला. इस योजना में फलदार पौधों के साथ औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया जाएगा. दिसंबर माह तक नर्सरी के सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे. इन पौधों को अगले मॉनसून में बच्चों के द्वारा अपने घरों के आसपास लगाया जाएगा. डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को पैदा करना है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-school-children-were-made-aware-about-seasonal-diseases/">चाईबासा

: मौसमी बीमारियों को लेकर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही