Search

 
 
 

चाईबासा : वनकर्मियों ने अगजर के बच्चे को बचा कर जंगल में छोड़ा

 
Chaibasa : चाईबासा वन प्रमंडल के वनकर्मियों ने गुरूवार को शंकोसाई बड़ा तालाब के पास से एक 6 फीट लंबे अजगर के बच्चे को बचा कर उसे कोल्हान के जंगलों में छोड़ दिया. फौरेस्टर विवेक कुमार ने बताया कि शंकोसाई बड़ा तालाब का स्थानीय ग्रामीणो के द्वारा साफ-सफाई का काम किया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक को अजगर का बच्चा दिखा जो वहां किनारे के झाड़ियों में फंसा हुआ था. उसने उसे पकड़ कर बोरे में रख् लिया. [caption id="attachment_351055" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022666-07-07-at-3.09-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> वन कर्मियो के द्वारा कोल्हान के जंगल में छोडा गया अगजर सांप का बच्चा.[/caption] इसे भी पढ़े : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-nhai-gave-compensation-of-one-lakh-rupees-to-the-dependent-of-the-deceased-woman/">घाटशिला:

एनएचएआई ने मृत महिला के आश्रित को दिया एक लाख रुपये का मुआवजा
इसकी जानकारी किसी तरह से वन विभाग को हो गई. चाईबासा रेंज के अधिकारियो ने वन विभाग की टीम को भेज कर उसे अपने कब्जे में लिया और कोल्हान के जंगलों में छोड़ दिया. वन विभाग के अनुसार पिछले दिनो जंगल क्षेत्र में हुई वर्षा के साथ वह सांप भी बह कर आ गया होगा जो इस तालाब के किनारे के झाड़ी में फंसा था. उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ कर बोरे मे रखा हुआ था जिसे वनकर्मियों को ज्यादा मेहनत नहीं करना पड़ा. इस बचाव दल में फौरेस्टर सुरज मुंडा, मुकेश सेठ, विवेक कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही