Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के आह्वान पर पश्चिम सिंहभूम जिला संघ ने अपने मांगों को लेकर मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर अपने विभागीय कार्य का निष्पादन कर राज्यव्यापी विरोध दर्ज कराया. संघ 2020 से झारखंड राज्य अवर वन क्षेत्रकर्मी संवर्ग नियमावली-2014 में पदोन्नति को बाधित करने और अन्य अलाभकारी परिवर्तन को लेकर पिछले 3 वर्षों से कई बार पत्राचार तथा शिष्टमंडलीय वार्ता के माध्यम से विभाग व सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है. विभाग द्वारा नियमावली में अहितकारी संशोधन करके वनपाल के 50 फीसदी पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु नियमावली बनाई जा रही है. इसके विरोध स्वरूप चरणबद्ध राज्यव्यापी आंदोलन के पहले चरण में विभागीय पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-fire-extinguisher-of-the-district-was-selected-for-sgfi/">चाईबासा
: एसजीएफआई के लिए हुआ जिले के अग्नि ओझा का चयन
: एसजीएफआई के लिए हुआ जिले के अग्नि ओझा का चयन
: एसजीएफआई के लिए हुआ जिले के अग्नि ओझा का चयन
विरोध दर्ज करवाते हुए किया गया कार्य
दूसरे चरण में पदाधिकारियों से शिष्टमंडलीय वार्ता कर संघ का पक्ष रखा गया. परंतु सरकार के विभागीय स्तर पर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुल 6 वन प्रमंडलों के 22 प्रक्षेत्रों के सभी वनरक्षियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करवाते हुए कार्य किया. जिसमें चाईबासा, कोल्हान, सारंडा, पोड़ाहाट, विश्व खाद्य कार्यक्रम, सामाजिक वानिकी के वनरक्षी शामिल थे. यह विरोध अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा. विदित हो कि वर्ष 2014 के वनरक्षी नियुक्ति नियमावली में स्पष्ट प्रावधान है कि वनपाल के शत् प्रतिशत पदों को वनरक्षियों के पदोन्नति से भरा जाएगा. लेकिन इसके विपरीत वनपाल के पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु नियमावली बनाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-fire-extinguisher-of-the-district-was-selected-for-sgfi/">चाईबासा: एसजीएफआई के लिए हुआ जिले के अग्नि ओझा का चयन
Leave a Comment