Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि शैक्षिक संघ का गठन, डॉ संजय गोराई बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : राष्ट्रीय शैक्षिक संघ झारखंड प्रदेश ने कोल्हान विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ का गठन टाटा कॉलेज चाईबासा में किया. इसमें सर्वसम्मति से 11 पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसमें टाटा कॉलेज के भौतिक विभाग के एचओडी डॉ संजय गोराई को अध्यक्ष बनाया गया. कोल्हान विवि के बंगाल स्नातकोत्तर विभाग की एचओडी डॉ करूणा पंजीयारा को मंत्री और जुलॉजी विभाग के डॉ दारा सिन्हा गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा अन्य पदों का भी चयन किया गया. बैठक में झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह शामिल हुए. उन्होंने संगठन के नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संघ का विस्तार करने का टिप्स दिया. उन्होंने कहा कि इस संगठन में सिर्फ कोल्हान विवि के शिक्षक ही नहीं होंगे. बल्कि केजी से लेकर पीजी तक के शिक्षक भी सदस्य बन सकते हैं. देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नई शिक्षा नीति को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने को लेकर यह संगठन काम कर रही है. शिक्षा को बढ़ावा मिले इस पर कार्य किया जाएगा. उन्होंने सभी नव चयनित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अपने स्तर से संगठन में सदस्य बनाएं. उन्होंने कहा कि यह संगठन शैक्षिक प्रभा नामक एक पत्रिका का भी प्रत्येक तीन माह में प्रकाशन करेगा. इसमें शिक्षा विद्वान के लेख को लिया जाएगा. प्रत्येक सदस्य का सहयोग शुल्क 100 रुपए वार्षिक होगा. इसे भी पढ़ें : बड़ाजामदा">https://lagatar.in/calling-eminent-people-in-barajamda-and-writing-letters-on-the-pads-of-plfi-levies-are-demanding-criminals/">बड़ाजामदा

में प्रतिष्ठित लोगों से फोन कर और पीएलएफआई के पैड पर पत्र लिख अपराधी मांग रहे लेवी
मौके पर झारखंड के उच्च शिक्षा प्रभारी सह जीसी जैन कॉमर्स के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश ने भी संगठन के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए पत्रिका को निरंतर चलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में शैक्षिक संघ नई नीति के तहत कार्य करने जा रही है. इसमें शिक्षा के क्षेत्र के सभी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. कोल्हान विश्वविद्यालय शैक्षिक संघ के नए अध्यक्ष डॉ संजय गोराई ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक संघ झारखंड प्रदेश कमेटी ने कोल्हान प्रमंडल की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है. इसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा. संगठन का विस्तार करना हमारा उद्देश्य होगा. स्कूल कॉलेज में गुणवत्ता के तहत पढ़ाई हो, इस पर निरंतर सरकार से वार्ता करेंगे. शिक्षकों की कमी की वजह से काफी परेशानी हो रही है. इस पर जल्द ही संगठन के प्रतिनिधिमंडल सरकार से मुलाकात करेंगे. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ विजय प्रकश, डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ संजय गोराई, जेएलएन कॉलेज के विकास कुमार मिश्रा, डॉ करूणा पंजीयारा, डॉ विष्णु सिन्हा, डॉ दारा सिन्हा गुप्ता समेत काफी संख्या में विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक उपस्थित थे.

कोल्हान विवि शैक्षिक संघ की नई कमेटी के पदाधिकारी

अध्यक्ष : डॉ संजय गोराई (टाटा कॉलेज) मंत्री : डॉ करूणा पंजीयारा (पीजी विभाग बंगला ) वरिष्ठ उपाध्यक्ष : डॉ दारा सिन्हा गुप्ता (पीजी विभाग जुलॉजी) मंत्री : डॉ धर्मेंद्र रजक (परीक्षा विभाग, केयू) उपाध्यक्ष : डॉ विष्णु शंकर सिन्हा (पीजी विभाग बॉटनी) कोषाध्यक्ष : डॉ महेश्वर प्रमाणिक (घाटशिला कॉलेज) उपाध्यक्ष : डॉ अजय कुमार वर्मा (एलबीएसएम कॉलेज) मिडिया प्रभारी : डॉ विनय कुमार सिंह (केएस कॉलेज) महामंत्री : डॉ निवारण महता (महिला कॉलेज) संगठनमंत्री : प्रो विकास कुमार मिश्रा (जेएलएन कॉलेज) मंत्री : डॉ मानदेव प्रसाद (मझगांव डिग्री कॉलेज) [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही