Search

 
 
 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम युवा कांग्रेस कमेटी का गठन,  प्रीतम बंकिरा बने जिलाध्यक्ष

 
Chaibasa: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस के परिणाम की घोषणा हो गई है. पश्चिमी सिंहभूम जिले से प्रदेश महासचिव के पद पर शिवकर बोयपाई निर्वाचित हुए हैं, जबकि दीनबंधु बोयपाई एवं सौरभ अग्रवाल प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए. जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बंकिरा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सनी देवगम, सुरेश सावैंया चुने गए हैं. इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-gupta-corona-infected-tweeted-information-isolated-himself-at-home/">स्वास्थ्य

मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी, खुद को घर में किया आइसोलेट

विधानसभा क्षेत्रों के अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष भी चुने गए

वहीं मझगांव विधानसभा क्षेत्र से गोविंद पाट पिंगुवा अध्यक्ष व रोहित पाट पिंगुवा और  बसंत सामड़ उपाध्यक्ष चुने गए. सदर विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष नारंगा देवगम व उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोप और  मोहन कुमार मौलिक को बनाया गया है.  चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष मुगालाल सरदार, उपाध्यक्ष सेलाए मुंडा निर्वाचित किये गए. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष धीरज गागराई व उपाध्यक्ष विजय कुमार दास को चुना गया है. मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण महतो व उपाध्यक्ष देवानंद बोयपाई और सुखसिंह गंझू निर्वाचित हुए हैं. इसे भी पढ़ें: JJMP">https://lagatar.in/the-zonal-commander-of-jjmp-militant-organization-surrendered-with-a-weapon/">JJMP

उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर ने हथियार के साथ किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही