Search

 
 
 

Chaibasa : पूर्व सीएम चंपाई का निर्णय राजनीतिक रूप से आत्मघाती सिद्ध होगा - देवेन्द्र

 
  • गीता, सीता व अन्य नेताओं की तरह सोरेन का भी हाल होगा
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (सीएम) चंपई सोरेन भाजपा की जाल में पूरी तरह फंस चुके हैं. उनका निर्णय राजनीतिक रूप से आत्मघाती सिद्ध होगा. भाजपा किसी की नहीं है. जो भाजपा में गया उसका राजनीतिक करियर बर्बाद हो गया. भाजपा ने हेमंत सरकार को गिराने के लिए साजिश रची थी जो सफल नहीं हो सकी. यह बातें मंगलवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया ने अपनी प्रतिक्रिया कहीं. उन्होंने कहा कि जो भी नेता डर से या पैसे के लालच में भाजपा ज्वाइन किया उसकी खराब दुर्दशा हो गई और उसका राजनीतिक करियर दांव पर लग गया. चंपाई सोरेन के साथ में वही होगा जो गीता कोड़ा तथा सीता सोरेन एवं अन्य नेताओं के साथ हुआ है. चुनाव आयोग को यह पता था कि ऑपरेशन लोटस होने वाला है. इसी कारण झारखंड और महाराष्ट्र में मतदान कराने की घोषणा नहीं की गई. जहां तक चंपई सोरेन का सवाल है. उनके साथ एक भी विधायक नहीं हैं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-a-unique-tableau-was-taken-out-during-the-bhajan-evening-program-along-with-nand-utsav/">Ghatshila

: नंदउत्सव के साथ साथ भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान निकाली गई अनुपम झांकी
देवेन्द्र नाथ चंपिया ने कहा कि हेमंत सोरेन की मेहरबानी से चंपाई को मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्होंने झामुमो और पार्टी नेता महागठबंधन के साथ विश्वासघात किया. अगर चंपाई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीतते आए हैं तो उनका कोई जनाधार नहीं है, बल्कि तीर-धनुष चुनाव चिन्ह और झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन का जनाधार के कारण उनकी जीत होती रही है. उनका राजनीतिक करियर मुश्किल भरा होगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ग्रामीण मुंडा विजय सिंह सुंडी, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, वरीय कांग्रेसी राजेन्द्र कच्छप, संतोष सिन्हा, सुरसेन टोपनो, सुशील दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही