Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू कांग्रेस में लौटे

Chaibasa (Sukesh Kumar) : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकू रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में पुनर्वापसी कर ली है. प्रदेश कार्यालय में पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने माला पहना कर विधिवत शामिल कराया. उनके साथ पीसीसी महासचिव सह सांगठनिक प्रभारी नीरज खालको और अन्य उपस्थित थे. प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से सन्नी सिंकु ने कहा कि हम एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-temple-priest-will-be-given-a-monthly-salary-of-rs-4000/">पलामू

: मंदिर के पुजारी को दिया जायेगा चार हजार रूपये मासिक वेतन
उन्होंने कहा कि भावावेश में आकर हमने 9 नवंबर 2019 को जिला अध्यक्ष और प्राथमिक सदस्यता से अपने सहयोगियों के साथ पार्टी से त्यागपत्र दिया था. लेकिन कांग्रेस के 21वीं सदी के महान नेता राहुल गांधी से उत्प्रेरित होकर राष्ट्रीय झंडा लेकर हम भी निरंतर जन मुद्दा पर पदयात्रा करते रहे हैं. चाहे किसानों की बहुफसली सिंचित कृषि भूमि बचाने के लिए पदयात्रा करना पड़ा हो या स्थानीय युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी में रखने के लिए पदयात्रा करना पड़ा हो. साथ ही तीन किसान काला कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली करना पड़ा हो या मणिपुर की घटना पर प्रदर्शन करना रहा हो. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-the-temple-priest-will-be-given-a-monthly-salary-of-rs-4000/">पलामू

: मंदिर के पुजारी को दिया जायेगा चार हजार रूपये मासिक वेतन
विशेष रूप से सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की इंडिया गठबंधन के झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी और झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा को बहुत धन्यवाद ज्ञापन करते हैं. जिन्होंने मुझे कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए मेरी अर्जी को अनुमति देते हुए चुनाव के बीच में ही पार्टी में शामिल कराने के लिए पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को और पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की को निवेदन किए. साथ ही पीसीसी के उपाध्यक्ष डीएन चंपिया पीसीसी सचिव देबू चटर्जी और असरफ होदा साथ ही राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश चेयरमैन सुनीत शर्मा को भी धन्यवाद देते है. जिन्होंने मुझे पार्टी में फिर से शामिल कराने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे. आज जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव संजीव सिंहदेव की आगवानी में पार्टी में शामिल हुए इसलिए उनको भी धन्यवाद देते हैं. इसे भी पढ़ें : पतन">https://lagatar.in/90s-was-the-period-of-decline-english-media-never-told-the-suffering-of-bihar-harivansh/">पतन

का दौर था 90 का दशक, अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की पीड़ा कभी नहीं बताई- हरिवंश
प्रदेश कार्यालय में मेरे साथ शामिल होने वालों मे राधामोहन बनर्जी, अमृत मांझी, नारायण सिंह पूर्ति, फिरोज असरफ, बसंत तांती, अरिल सिंकु, मो. तस्लीम अंसारी, शंकर मिश्रा शामिल थे. पीसीसी अध्यक्ष को 18 प्रखंड और 02 नगर के सभी प्रमुख 111 सहयोगियों का नाम, फोन नंबर और नगर, प्रखंड की सूची को सौंप दी गई. निवेदन भी की गई है कि सूचीबद्ध सहयोगियों को जिला मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा पार्टी में शामिल कराया जाए. इसे भी पढ़ें : पतन">https://lagatar.in/90s-was-the-period-of-decline-english-media-never-told-the-suffering-of-bihar-harivansh/">पतन

का दौर था 90 का दशक, अंग्रेजी मीडिया ने बिहार की पीड़ा कभी नहीं बताई- हरिवंश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही